24 News Update उदयपुर। शहर में चल रहे जनगणना कार्य में अधिकतर महिला शिक्षिकाओं को प्रगणक नियुक्त किया गया है। नियुक्त प्रगणकों के 3-3 दिन के प्रशिक्षण शिविरों में जनगणना करने के बारे में बताया गया था कि 16 मई से 18 मई तक आपको आवंटित ब्लॉक में मकान सूचीकरण कर नजरिया नक्शा बनाना है। वह संख्या करीब-करीब 200 के आसपास होगी। पहले चरण का यह कार्य 16 मई से 14 जून तक करना होगा।
जब नियुक्त प्रगणक फील्ड में पहुंचे तो नजरिया नक्शा बनाने बैठे। तब पता चला कि भवनों की संख्या 200 से लेकर 800 तक पहुंच रही है और जनगणना के मकान तो तिगुने-चौगुने हो जाएंगे। एक अकेले प्रगणक के लिए इतना कार्य करना संभव ही नहीं है। ऐसे करीब 50-60 महिला-पुरुष प्रगणकों के सामने यह समस्या आई है। प्रगणक महिला-पुरुष परेशान हो रहे हैं।
इन सभी ने सुपरवाइजर और जनगणना चार्ज अधिकारी को अपनी समस्या बताई तो केवल प्रार्थना पत्र ले लिया गया। सुनवाई नहीं होने पर आज पीड़ित प्रगणक जनसुनवाई में पहुंचे। वहां कलेक्टर ने समस्या सुनी और शहर के जनगणना अधिकारी नगर निगम आयुक्त को इसका समाधान निकालने के लिए ज्यादा मकानों की संख्या वाले प्रगणकों के साथ सहायक प्रगणक लगाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में हितु शर्मा, मीना सैनी, अंजु शर्मा, मनीषा गुप्ता, हर्ष गोदारा, समता मीणा, शालिनी लाहोटी, सुनीता काटुवा, गजेंद्र शर्मा आदि पहुंचे।
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने मांग की है कि जिन प्रगणकों के क्षेत्र में 200 से ज्यादा और 500 से 700 तक भवन नजरिया नक्शे में आ रहे हैं, उनके साथ सहायक प्रगणक लगाए जाएं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading