उदयपुर। जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर मोबाइल लूटने और धमकाकर ऑनलाइन भुगतान करवाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन और टेक्नो मोबाइल बरामद कर लिया गया है, जबकि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी गणपत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार पुत्र रमेशचंद्र (26) निवासी चिकलवास बलात फला तथा अनिल उर्फ कावाराम उर्फ कोबरा पुत्र मुरजी उर्फ मणीलाल (24) निवासी कानपुर खोजनघाटी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 24 मई को दिलीप सिंह पुत्र माधुसिंह (23) निवासी देवला चंदवास अपने साथियों लोकेश पुत्र भेरूलाल और भरत पुत्र सुखलाल के साथ फाइनेंस कलेक्शन के सिलसिले में ढीकवास क्षेत्र गया था। ऐरा ढीकवास में एक दुकान पर पानी पीने के दौरान उन्होंने एक मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की। दुकानदार द्वारा सूचना देने पर अभिषेक, मनोज और अन्य लोग वहां पहुंचे और तीनों के साथ मारपीट व पथराव कर दिया। मारपीट के दौरान लोकेश और भरत जंगल की ओर भाग गए, जबकि आरोपियों ने दिलीप को पकड़ लिया। आरोप है कि अभिषेक और मनोज उसे जबरन बाइक पर बैठाकर चिकलवास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर फोन-पे के माध्यम से 2,846 रुपए ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद उसका आईफोन और टेक्नो मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रभुलाल, उपनिरीक्षक कासिम दुल्ला खान, कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल मोहित की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो साल से फरार शराब ठेके पर चोरी का आरोपी गिरफ्तार बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी का पर्स चोरी, निजी यात्रा पर आए थे उदयपुर, जोधपुर बस का इंतजार कर रहे थे