24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने नगर मे विशाल रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की। रैली से पूर्व महिपाल खेल मैदान में सर्व धर्म संतों की उपस्थिति में धर्मसभा आयोजित की गई।रैली गोल चौराहे पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।धर्मसभा को संबोधित करते हुए रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री ने कहा, “गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और संस्कृति की आत्मा है। गौ रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा, जिससे सामाजिक समरसता भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के वक्ताओं ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौ तस्करी पर रोक लगाने और कत्लखानों को बंद करने की मांग की। इस दौरान उदयराम जी महाराज, हरगोविंद पूरी महाराज, योगीगिरी महाराज, शांतिलाल महाराज, पद्मा दीदी, यशवंतपुरी, भागवताचार्य सुरेशचंद्र पंड्या, मौलाना रियाज शेख, रईस खान पठान, वरुण शास्त्री, जैनुद्दीन मांडव सहित कई लोग उपस्थित रहे। संचालन ललित पंचाल व मुकेश भोई आभार कथावाचक जनक पंड्या ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित सलूंबर में दर्दनाक हादसा: पुलिया से फिसली कार, नदी में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत