24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। विश्व जल दिवस पर सुंदरवास स्थित वर्तमान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक जल रैली अरविंद नगर से सुंदरवास के बीच निकाली। रास्ते में आते हुए 5 हैंडपंप का जल पूजन भी किया। एक हैंडपंप का कुंदन जैन मामा, दूसरे का शांतिलाल जी नादेचा, तीसरे का मनोहर देवी, चौथे का पूर्व पार्षद कारण मल जारोली, पांचवें हैंडपंप का जल मित्र डॉक्टर पीसी जैन ने पूजन किया। कार्यक्रम भारत विकास परिषद सुभाष एवं वर्धमान स्कूल के तत्वाधान में हुआ। स्कूल के डायरेक्टर भगवती लाल की डक, शिक्षक सोनू कंवर, परिषद के शोभा लाल जी दशोरा, लोकेश धाकड़, करनमल जारौली उपस्थित थे।ढेबर कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका स्कूल सुंदरवास की छात्राओं ने भी जल रैली निकाली एवं नारे लगाते हुए जल आरती भी की। कार्यक्रम का संयोजन किरण पोकरना ने किया। भारत विकास परिषद मेवाड़ की श्रीमती वीणा पालीवाल ने भी अपने घर पर मटकी पूजन किया। भारत विकास परिषद सुभाष के संरक्षक ऐल सी जैन साहब ने बेंगलुरु में जल पूजन किया। यह जानकारी समाजसेवी डॉ. पी. सी. जैन ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खास विश्लेषण : उदयपुर और चित्तौड़ में कछुआ चाल से हो रहे हैं पाइप से गैस कनेक्शन, 2028 तक 4 लाख कनेक्शन का लक्ष्य, अन्य जिलों के भी हाल बुरे डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी को मिला भारत गौरव रत्न श्री सम्मान व वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमेटी के सक्रिय सदस्य का प्रमाण पत्र