24 News Update सलूंबर। नगर परिषद चुनाव के तहत शुक्रवार को सलूंबर के 25 वार्डों में मतदान होगा। चुनाव मैदान में 62 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के साथ ही सभी प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे।
मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय मैदान में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी और चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने प्रशिक्षण एवं मतदान दलों की रवानगी प्रक्रिया का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूरी पालना करने, निष्पक्षता बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सजगता के साथ काम करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने और किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल सूचना देने के लिए भी कहा गया।
25 बूथों पर 112 कार्मिकों की ड्यूटी
सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए कुल 112 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 1 एरिया मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 3 रिजर्व टीमें भी तैयार रखी गई हैं।

क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मतदान को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। क्रिटिकल बूथों पर दो-दो पुलिस कांस्टेबल सहित सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील
जिला प्रशासन ने सलूंबर के मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अंतिम प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी कार्मिक की तबीयत
एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, हालत पर रखी गई नजर
सलूंबर। मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान एक मतदान कार्मिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक की तबीयत खराब होने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल उसे संभाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घटना के बाद अधिकारियों ने कार्मिक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की।

चुनाव व्यवस्था एक नजर में
कुल वार्ड: 25
कुल प्रत्याशी: 62
मतदान केंद्र: 25
मतदान कार्मिक: 112
सेक्टर मजिस्ट्रेट: 5
एरिया मजिस्ट्रेट: 1
रिजर्व टीमें: 3
मतदान समय: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading