24 News Update सलूम्बर. सलूम्बर में नगर परिषद चुनाव से पहले मतदान को लेकर जागरूकता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में ऐसा मॉक मतदान बूथ बनाया गया, जहां लोगों ने असली मतदान से पहले वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को समझा और खुद वोट डालकर अभ्यास किया।
मॉक मतदान में 33 महिलाएं और 28 पुरुष समेत कुल 61 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें क्षेत्र के मतदाता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 11वीं-12वीं के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। स्वीप टीम ने लोगों को बताया कि मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद पहचान की जांच कैसे होती है और ईवीएम के जरिए वोट कैसे डाला जाता है।
इस पहल का खास मकसद उन लोगों की झिझक दूर करना रहा, जिन्हें मतदान केंद्र की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। मॉक वोटिंग के बाद विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। सभी ने आगामी नगर परिषद चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
वहीं बीएन कन्या महाविद्यालय में भी युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। युवाओं से कहा गया कि वे खुद वोट डालें और परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
इधर जिला परिषद कार्यालय में मतदाता हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट की शुरुआत की गई। कर्मचारियों और आमजन ने हस्ताक्षर कर मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading