24 News Update उदयपुर। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया लीग ए डिविजन सीपीएस ट्रॉफी पर इस बार विनय क्रिकेट क्लब ने कब्जा जमाया। शिकारबाड़ी क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में विनय क्रिकेट क्लब ने यंग बॉयज क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में विनय क्रिकेट क्लब के कप्तान अर्जुन मीणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग बॉयज क्रिकेट क्लब की टीम 49.2 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।यंग बॉयज की ओर से मोहम्मद जाफर ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने 40 रन बनाए। इसके अलावा निखिल सचदेव और प्रियांशु मीना ने 41-41 रनों का योगदान दिया।विनय क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में देवनारायण वेद और आकाश प्रजापत ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं चंद्रपाल सिंह चुंडावत को दो सफलता मिली, जबकि मोहित जैन और हिमांशु जनवा ने एक-एक विकेट लिया।234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनय क्रिकेट क्लब की शुरुआत संभली हुई रही। टीम ने 38.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज मनोज अमरावत रहे, जिन्होंने शानदार 86 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।कप्तान अर्जुन मीणा ने 31 रन, रोहन राजबर ने 40 रन और मोहित जैन ने नाबाद 48 रन की अहम पारी खेली। यंग बॉयज की ओर से हर्षित डक ने दो विकेट लिए, जबकि अनिरुद्ध सिंह चौहान और अवचल सिंह को एक-एक सफलता मिली।मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की। मुख्य अतिथि सीपीएस स्कूल के मुख्य प्रबंधक अनिल शर्मा रहे, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर बलवंत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अनिरुद्ध सिंह चौहान को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का सम्मान यंग टैलेंट क्लब के यश सांखला को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार देवनारायण वेद के नाम रहा।कार्यक्रम में प्रतियोगिता के दौरान सेवाएं देने वाले अंपायरों और स्कोरर्स को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद राठौड़ ने किया, जबकि अंत में आभार जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज चौधरी ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 में सेवा, समर्पण और साहस का सम्मान, कुलरिया परिवार ने दिए 2.51 लाख रुपए, 31 प्रतिभाओं और 21 जवानों का हुआ सम्मान किसान सभा का जिला सम्मेलन 26 मई को: 170 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, नई जिला कमेटी का होगा गठन