उदयपुर। पंचायत चुनाव के तीसरे और उदयपुर जिले में मतदान के अंतिम चरण में मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में लोकतंत्र का रंग खूब नजर आया। खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले गए। सुबह मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। दिन चढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार बढ़ती गई और दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।
इस चरण में जिला परिषद के 8 वार्डों के लिए 24 प्रत्याशी और चारों पंचायत समितियों के 62 वार्डों के लिए 214 प्रत्याशी मैदान में थे। इन सभी का राजनीतिक भविष्य मंगलवार को ईवीएम में दर्ज हो गया। मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में उत्साह नजर आया तो बुजुर्ग मतदाता भी परिवार के सदस्यों की मदद से बूथ तक पहुंचे। महिलाओं की भागीदारी भी दिखाई दी। दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह धीमी शुरुआत, दोपहर तक बढ़ी मतदान की रफ्तार
सुबह हल्की गुलाबी ठंड के बीच मतदान शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन इसके बाद बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे तक 13.37 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 41.73 प्रतिशत पहुंच गया और दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। निर्धारित मतदान समय के बाद भी कई केंद्रों पर मतदाता कतार में खड़े रहे, जिसके कारण वहां मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही।

गुजरात से भी मतदान के लिए लौटे लोग

उदयपुर जिले के गुजरात सीमा से सटे इलाकों में बड़ी संख्या में लोग रोजगार और पढ़ाई के लिए गुजरात में रहते हैं। सामान्य तौर पर दीपावली के दौरान ये प्रवासी घर लौटते हैं, लेकिन पंचायत चुनाव ने इस बार उनकी वापसी का समय कुछ पहले कर दिया। कई लोग मतदान के लिए दो-तीन दिन पहले ही गांव पहुंच गए। मंगलवार को वोट डालने के बाद अब वे दीपावली की तैयारियों में जुटेंगे। चुनाव और त्योहार के चलते गांवों में पहले से ही चहल-पहल बढ़ गई थी।

अब 5 नवंबर को पंच-सरपंच का चुनाव

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद अब इन चार पंचायत समिति क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की बारी है। 5 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा। खेरवाड़ा की 36, नयागांव की 31, ऋषभदेव की 30 और कल्याणपुर की 20 ग्राम पंचायतों में कुल 117 सरपंच और 967 वार्ड पंच चुने जाएंगे। पंच-सरपंच चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 नवंबर को होगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading