24 News Update उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर की ओर से 35 दिनों की कठिन पैदल यात्रा कर केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का प्रतापगढ़ केंद्र पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम जी, विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री सुंदरलाल कटारिया, विभाग सह मंत्री अशोक प्रजापत, उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुशील मूंदड़ा, मंत्री आकाश सोनी, सह मंत्री अजीत सिंह, धर्मयात्रा प्रमुख सुशील जांगिड, सत्संग प्रमुख लोकेश सेन, चेतन चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अतिथियों ने केदारनाथ यात्रा पूर्ण कर लौटे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा आस्था, धैर्य, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। 35 दिनों तक कठिन मार्गों को पार कर धाम तक पहुंचना श्रद्धालुओं की दृढ़ इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक विश्वास को दर्शाता है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 16 पदक उदयपुर—जयपुर रेल सेवा कर रहेगी प्रभावित