मुंबई। अभिनेता इमरान खान ने SIR विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया कि भविष्य में इस तरह के किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। कोर्ट इमरान के खिलाफ जारी Leave India Notice (LIN) को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है। चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि इमरान को LIN का जवाब देने के लिए उचित समय दिया जाए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 7 दिसंबर को तय की है। तब तक इमरान के खिलाफ जारी Leave India Notice पर रोक रहेगी और उन्हें फिलहाल भारत छोड़ना नहीं होगा। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इमरान की OCI स्थिति और उनके प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठाए। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और वर्ष 2006 से OCI कार्डधारक हैं। वे करीब 42 वर्षों से भारत में रह रहे हैं। इमरान की ओर से बिना शर्त माफी और भविष्य में प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अंडरटेकिंग देने के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी। केंद्र सरकार को अब इस मामले में अपना जवाब दाखिल करना है। इस बीच FRRO ने 17 अक्टूबर को इमरान का OCI कार्ड रद्द करने को लेकर अलग से शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है। इस मामले की सुनवाई भी 7 दिसंबर को होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-सूरत वंदे भारत पर पथराव, बिहार के तीन मजदूर गिरफ्तार, सी-6 कोच की खिड़कियों और पेंट्री कार के शीशे टूटे, CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान