24 News Update उदयपुर। अजमेर मंडल के अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड स्थित बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 29 पर लिमिटेड हाइट सब-वे (एलएचएस) निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ रेल सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। इन रेल सेवाओं पर रहेगा असर:गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 2 जुलाई 2026 एवं 15 जुलाई 2026 को जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 2 जुलाई 2026 एवं 15 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से रवाना होकर मार्ग में चित्तौड़गढ़-सिंगावल स्टेशनों के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 35 दिन पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का विहिप ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन दर्दनाक हादसा: बजरी से भरे मिनी डंपर और दीवार के बीच फंसे ठेकेदार मुकेश मीणा की मौत