Site icon 24 News Update

वसुंधरा राजे 30 मई को ऋषभदेव में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लेंगी भाग

Advertisements

24 News Update उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आगामी 30 मई, 2025 (शुक्रवार) को दक्षिण राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। यह दौरा धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजे सुबह 9ः55 बजे दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट (6म् 2644) द्वारा रवाना होकर 11ः10 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से निकलते ही वे सड़क मार्ग द्वारा सीधे ऋषभदेव (केसरिया जी) के लिए प्रस्थान करेंगी और 12ः15 बजे वहां पहुंचकर ओबरी क्षेत्र में आयोजित शामलेश्वर महादेव मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगी। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, वे दोपहर 2ः30 बजे ऋषभदेव से गोगुंदा के लिए रवाना होंगी और 4ः00 बजे गोगुंदा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके उपरांत वे 5ः00 बजे पुनः उदयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां उनका आगमन शाम 6ः00 बजे निर्धारित है। शाम को 8ः00 बजे वसुंधरा राजे इंडिगो फ्लाइट द्वारा दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी और रात्रि 9ः20 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

Exit mobile version