24 News Update उदयपुर। हाल ही में आयोजित चौधरी स्मृति कुश्ती दंगल में श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। व्यायामशाला के कोच हेमंत अठवाल ने बताया कि अखाड़े के पहलवानों ने ना केवल दमदार कुश्ती लड़ी बल्कि तकनीकी कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।पलक सोनी ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में वंशिका कलाल को बाय फाल चित्त कर ‘उदयपुर बाल पद्मिनी’ का खिताब जीता।राजीव ओड ने दक्ष मोदी पर तकनीकी सिपेरियोरिटी के आधार पर 10-0 से विजयी होकर ‘उदयपुर बाल बसंत’ का टाइटल अपने नाम किया। अंकित ओड ने फाइनल में मेजबान अखाड़े के सुरेंद्र को निकाल दांव लगाकर बाय फाल से परास्त कर ‘उदयपुर वीर लव’ का खिताब जीता। व्यायामशाला संचालक कृष सेन ने बताया कि अन्य पहलवानों ने भी दंगल में शानदार प्रदर्शन किया— पंकज ओड, राकेश सिसोदिया, मनीष नटवंश और नंदिनी जोशी ने फाइनल तक पहुंचकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माही ओड और अजय ओड ने अपने-अपने भारवर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। व्यायामशाला की इस सफलता पर अध्यक्ष विरामदेव सिंह कृष्णावत ने सभी विजेता और उपविजेता पहलवानों को बधाई दी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कोच रेफरी कैलाश पालीवाल, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता राकेश अटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, हरीश यादव, सुंदर सोलंकी, दिलीप कल्याणा, लोकेश कुमावत, दीपक मोदी, सुजल मोदी, किशोर मल्होत्रा, केशुलाल भील, हिरल मोदी, सुरेंद्र सिंह चौहान, विक्की पठुन और दीपक वसीटा सहित कई गणमान्य सदस्यों ने पहलवानों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वसुंधरा राजे 30 मई को ऋषभदेव में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लेंगी भाग उदयपुर सिटी-फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 4 ट्रिप का विस्तार, यात्रियों को राहत