—– 50 दिवसीय योग काउंटडाउन के तहत आयोजन, गर्मी से बचाव के लिए निःशुल्क “अमृत धारा” वितरण भी शुरू 24 News Update उदयपुर। उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर योग गतिविधियां अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही हैं। 50 दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत 17 मई रविवार को शहर के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थल गोवर्धन सागर पाल पर सामूहिक योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 6:15 बजे से 8 बजे तक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में योग प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम और योग निद्रा का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा योग की सही विधियां और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जाएगी सहायक निदेशक भानु कुमार जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के ऐतिहासिक, पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार योग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।योग समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शांत और प्राकृतिक वातावरण वाले गोवर्धन सागर पाल पर होने वाला यह आयोजन लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी। गर्मी और लू से बचाव के लिए शुरू होगा “अमृत धारा” वितरणयोग कार्यक्रम के साथ ही बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के उद्देश्य से आयुर्वेदिक औषधि “अमृत धारा” के निःशुल्क वितरण अभियान की शुरुआत भी की जाएगी। वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि वर्तमान मौसम में लू, उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपाय बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में भी औषधालय समय के दौरान अमृत धारा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भैरोंसिंह शेखावत की 16वी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, गरीब किसान और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहा शेखावत का जीवन उदयपुर के 15 जैन मंदिरों में प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर का आयोजन 17 से 24 मई तक