24 News Update उदयपुर 15मई / राष्ट्रपुरुष, पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की 16वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रानी रोड स्थित उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि “भैरोंसिंह शेखावत केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील राजनीति के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को सदैव सेवा का माध्यम माना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया।”
उन्होंने कहा कि “राजस्थान ही नहीं, पूरे देश की राजनीति में भैरोंसिंह शेखावत का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका कर्मशील जीवन, सादगी, दूरदर्शिता एवं गरीबों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है।”
श्री शेखावत ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीबों को गणेश माना और पंडित उपाध्याय की अंत्योदय के विचार को व्यवहार में उतारा गांव गरीब किसान तथा वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजना को आगे बढ़ाया
उन्होंने अपने संस्मरण सांझा करते हुए कहा कि भैरोंसिंह शेखावत कार्यकर्ताओं के प्रति अत्यंत आत्मीय थे और हर छोटे कार्यकर्ता को महत्व देते थे। आज आवश्यकता है युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के कार्यों में आगे आए।
इससे पूर्व श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत के अतिरिक्त भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व महापौर रजनी डांगी पूर्व उप महापौर महेंद्र सिंह शेखावत, महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉक्टर पंकज बोराणा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल सहित कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय शेखावत के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी मेहनत दूरदर्शिता और जनसरोकारों के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शेखावत का जीवन प्रेरणा स्रोत है तथा पार्टी सदैव उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने कहा कि श्री शेखावत का व्यक्तित्व भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर था उन्होंने सदैव आमजन किसान और गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भैरव सिंह शेखावत के जीवन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की अपनी राजनीतिक जीवन में शेखावत ने ईमानदारी पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जो आज भी जनप्रतिनिधियों और कार्यक्रमों के लिए प्रासंगिक है
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया धन्यवाद की रस्म मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल ने प्रदान की।
भाजपा मीडिया सह प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान तखत सिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा, करण सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक डॉ. सोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल, कन्हैया वैष्णव, विजय आहुजा, अमृत मेनारिया, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक बाबूलाल ओड, प्रवक्ता डॉ ओम पारीक, मनीष चौहान, पूर्व पार्षद लोकेश कोठारी, राजकुमारी गन्ना, संतोष मेनारिया, चेतन श्रीमाली, उद्योग प्रकोष्ठ के विजय गोधा जिला मंत्री तुषार मेहता,अशोक शर्मा, एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जिनगर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading