जयपुर, 20 फरवरी। राज्य सरकार शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा पांच वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की गई है, जिनमें लगभग 1 लाख 75 हजार पद शिक्षा विभाग के होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 72 हजार पद भरे जा चुके हैं। इनमें कुछ पद पदोन्नति से तथा कुछ सीधी भर्ती के माध्यम से भरे गए हैं।

वर्षवार भर्ती की स्थिति

शिक्षा मंत्री के अनुसार वर्ष 2024 में 2,202 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है और दस्तावेज सत्यापन जारी है। वर्ष 2025 में 3,225 पदों के लिए नई भर्ती निकाली गई है, जिन पर चयनित अभ्यर्थी शीघ्र सेवाएं देंगे।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के तहत वर्ष 2024 में 2,129 पद तथा वर्ष 2025 में 6,500 पदों की भर्ती निकाली गई है, जो प्रक्रियाधीन हैं।

पूर्व सरकार पर साधा निशाना

प्रश्नकाल के दौरान विधायक थावर चंद के पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 6,264 विद्यालयों को क्रमोन्नत किया, लेकिन पद सृजित नहीं किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए, परंतु उनके लिए शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई।

आरक्षण एवं पदोन्नति पर स्पष्टीकरण

मंत्री ने कहा कि सरकार एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के हितों के प्रति संवेदनशील है। यदि बैकलॉग पद शेष हैं तो आगामी भर्तियों में समायोजन कर उन्हें भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में प्राध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापक के 50 प्रतिशत पद पदोन्नति और 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाते हैं। वहीं प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक लेवल प्रथम एवं द्वितीय के 100 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाते हैं। पदोन्नति के लिए कैलेंडर जारी कर समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading