24 News Update उदयपुर। उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुए हिंसक हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया प्रियंका राजावत (30), पुत्री बलवीर सिंह, निवासी न्यू विद्यानगर, हिरणमगरी सेक्टर-4 ने रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना 4 मई को एकलिंगपुरा मेन रोड स्थित गजकन रेस्टोरेंट के पास की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने प्रार्थिया के भाई और उसके साथी पर बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने धारा 109(1), 115(2), 126(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी देवेन्द्र सिंह को बनाया गया है, जो मामले की जांच कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तलवार लहराकर हमले का आरोप, नाबालिग घायल, गाड़ी में भी तोड़फोड़ जानलेवा हमला: घेरकर पीटा, प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज