24 News Update उदयपुर। उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में आयोजित अंडर-15 बालक-बालिका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर ने न केवल प्रतिभाशाली युवा पहलवानों को मंच दिया, बल्कि राजस्थान की कुश्ती को राष्ट्रीय फलक पर नई दिशा भी प्रदान की।समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी रहे। समारोह में सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, राजस्थान कुश्ती संघ के संरक्षक आई.के. दत्ता तथा उदयपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आयोजन समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः अनुशासन, पारदर्शिता एवं खेल भावना के साथ किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजस्थान कुश्ती संघ सचिव उमेद सिंह, आयोजन सचिव पहलाद चौहान, जिला कुश्ती संघ सचिव दीपक राजोरा, आयोजन संयुक्त सचिव कृष सेन, जिला कुश्ती संघ संयुक्त सचिव देवेंद्र साहू, पूर्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच कैलाश पालीवाल, श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति से बलवीर सिंह दिग्पाल, राकेश अठवाल, राजेश छापरवाल सहित कुश्ती कोच हेमंत अठवाल, हरीश यादव, केशु लाल, सुंदर सोलंकी, पंकज सेन, कृष्णा सेन एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी के सामूहिक प्रयास से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब राजस्थान स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन (RSWA) के अध्यक्ष श्री राजीव दत्ता ने एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक तमिलनाडु में होने वाली अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाले राजस्थान के सभी पहलवान हवाई यात्रा से तमिलनाडु जाएंगे।यह निर्णय भारतीय कुश्ती इतिहास में अभूतपूर्व माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी राज्य संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एयर ट्रैवल की व्यवस्था की गई है। इस पहल से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राजस्थान कुश्ती को देशभर में एक नई और सम्मानजनक पहचान भी मिलेगी। उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने RSWA अध्यक्ष श्री राजीव दत्ता के इस दूरदर्शी फैसले की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की नींव रखने वाला कदम बताया।समापन अवसर पर श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत, यादुराज सिंह कृष्णावत एवं संरक्षक बालू सिंह कानावत ने विजेता पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिले में पर्यटन को नई पहचान देने की कवायद, नाइट टूरिज्म पर प्रशासन का फोकस तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेले का समापन, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर