24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निंबाहेड़ा में “तन, मन, धन एकता रैली” का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ उपखण्ड कार्यालय से हुआ, जो शेखावत सर्कल, परशुराम सर्कल, चंदन चौक, पंचौली चौराहा, चित्तौड़ी दरवाजा और मालगोदाम मार्ग से होते हुए नेहरू उद्यान पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए और सरदार पटेल के एकता एवं राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को अखंडता का स्वरूप प्रदान किया। आज हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, तहसीलदार घनश्याम जरवार, थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, मनोज मालू, नगर मंत्री रतन वैष्णव, धर्मपाल जाट, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, दिनेश सोमानी, सहित सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, अधिकारीगण और नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संतों की उपस्थिति में भैरवनाथ मंदिर के नवीनीकरण की आधारशिला और शिला पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल को आंजना सहित कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि