24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। मेवाड़ के प्रसिद्ध सिद्धपीठ भदेसरिया भैरवनाथ मंदिर के नवीनीकरण की आधारशिला और शिला पूजन का कार्यक्रम एवं धर्मसभा का आयोजन राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर ध्यान योगी उत्तम स्वामी जी, ईश्वरानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में मंदिर परिसर में हवन-पूजा एवं संपूर्ण गांव में शोभायात्रा के पश्चात एमके रिसोर्ट भदेसर में धर्मसभा आयोजित हुई।भैरवनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष ओंकारनाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महंत पीर योगी रामनाथ जी महाराज (भरतरी गुफा एवं बगलामुखी धाम, उज्जैन), पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य जी महाराज (गोपाल आश्रम, बड़ी सादड़ी), पीठाधीश्वर आसनदरिया नाथ सिद्धपीठ सुखानंद तीर्थ महंत लालनाथ योगी, पीठाधीश्वर महंत मीठालाल चित्तौड़ा (सगस बावजी के प्रमुख उपासक), कुंवर सुशील चित्तौड़ा (कल्लाजी बावजी सगस, कल्याण शक्तिपीठ मंडी की नाल, उदयपुर) सहित नाथ सिद्धपीठ के संत-महंत मंचासीन अतिथि रहे।इस अवसर पर संत ध्यान योगी उत्तम स्वामी सहित उपस्थित संतों ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। भैरवनाथ मंदिर निर्माण के लिए भैरव भक्तों से सहयोग की अपील की गई। भैरवनाथ ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा संत-महंतों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। मंचासीन संतों की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पंच परिवर्तन कार्यक्रम के तहत संघ साहित्य का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक सहित खंड सरसंघचालक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन आयोजन के संरक्षक महंत लालनाथ योगी ने दिया। संचालन श्रीराम सत्संग सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिंह सिसोदिया एवं रमेश लक्ष्यभेदी ने संयुक्त रूप से किया।धर्मसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, सांवरिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, पूर्व प्रधान लालसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह शक्तावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेशचंद्र जैन, पूर्व उपप्रधान तेजपाल रेगर, लिटिल भट्ट, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष महावीरसिंह, चित्तौड़गढ़ पूर्व सभापति गीता देवी योगी सहित भैरवनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों भैरव भक्त उपस्थित रहे। आभार पुष्कर शर्मा, जिला अध्यक्ष गौशाला संघ एवं अध्यक्ष श्री गोपालकृष्ण गौशाला, अनोपपुरा कनेरा घाटा क्षेत्र ने व्यक्त किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवानपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर ने किया अवलोकन राष्ट्रीय एकता दिवस पर निंबाहेड़ा में निकली एकता रैली — पूर्व विधायक नवलखा ने दिलाई शपथ