24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने पिछले समय में आधारभूत संरचना विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, तकनीकी आधुनिकीकरण और सुरक्षित रेल संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। महाप्रबंधक श्री अमिताभ के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी कार्यशैली और परिणामोन्मुखी प्रशासन के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी है और भारतीय रेल में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।महाप्रबंधक श्री अमिताभ के मार्गदर्शन में रेलवे ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा व्यवस्था, ग्राहक सेवा और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया है। 18,891 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर चल रहा कामउत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में नई रेल लाइन, ट्रैक दोहरीकरण और गेज परिवर्तन से जुड़ी 1,460 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं पर करीब 18,891 करोड़ रुपये की लागत से कार्य जारी है। इनमें 574 किलोमीटर नई रेल लाइन, 793 किलोमीटर ट्रैक दोहरीकरण और 83 किलोमीटर गेज परिवर्तन के कार्य शामिल हैं।इन परियोजनाओं में तारंगा हिल-अंबाजी-आबूरोड नई रेल लाइन और नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया गेज परिवर्तन जैसी महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनसे राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी।इसके अतिरिक्त 1,372 किलोमीटर लंबाई की 12 नई लाइन एवं ट्रैक दोहरीकरण परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है। वहीं 2,543 किलोमीटर लंबाई की 28 फाइनल लोकेशन सर्वे परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है। अमृत भारत स्टेशन योजना से बदल रहा रेलवे स्टेशनों का स्वरूपआधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशनों के निर्माण की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाप्रबंधक श्री अमिताभ के मार्गदर्शन में 77 रेलवे स्टेशनों का करीब 4,100 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है।गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर भारतीय रेल का पहला 72×48 मीटर एयर कॉनकोर्स तैयार किया जाना उत्तर पश्चिम रेलवे की तकनीकी क्षमता और इंजीनियरिंग दक्षता का उदाहरण है। 99 प्रतिशत से अधिक ब्रॉडगेज रेलमार्ग का विद्युतीकरण पूरापर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा दक्ष रेल संचालन की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रेलवे जोन के 5,549 रूट किलोमीटर ब्रॉडगेज रेलमार्ग में से 99 प्रतिशत से अधिक का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत कोचिंग ट्रेनों और 61 प्रतिशत मालगाड़ियों का संचालन विद्युत ट्रैक्शन से किया जा रहा है। परिचालन दक्षता में देश के अग्रणी जोनों में शामिलउत्तर पश्चिम रेलवे ने समयपालन और परिचालन दक्षता के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2026-27 में 94.44 प्रतिशत समयपालन के साथ मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में उत्तर पश्चिम रेलवे भारतीय रेल में तीसरे स्थान पर है।वहीं 103 जोड़ी ट्रेनों का संचालन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को तेज और बेहतर रेल सेवा मिल रही है। रेल सुरक्षा और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकतारेल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे आधुनिक तकनीकों का तेजी से उपयोग कर रहा है। गुढ़ा–थाठाना मिठड़ी के बीच भारतीय रेल का पहला 64 किलोमीटर लंबा ब्रॉडगेज समर्पित परीक्षण ट्रैक विकसित किया जा रहा है, जिसमें अब तक 57.76 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा रेल सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को विस्तार देते हुए करीब 5,561 किलोमीटर रेल नेटवर्क पर 2,600 करोड़ रुपये की लागत से इसे लागू करने की स्वीकृति दी गई है। नई लाइन परियोजनाओं के 281 किलोमीटर हिस्से पर भी कवच प्रणाली लागू की जा रही है। विकास और नवाचार का महत्वपूर्ण दौरमहाप्रबंधक श्री अमिताभ का कार्यकाल उत्तर पश्चिम रेलवे में विकास, नवाचार और उत्कृष्ट प्रशासन के महत्वपूर्ण दौर के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में शुरू हुई परियोजनाएं आने वाले वर्षों में राजस्थान की रेल कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और यात्री सुविधाओं को नई दिशा देंगी। उनकी दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण ने उत्तर पश्चिम रेलवे को नई पहचान दिलाई है।रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भी उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न कार्यक्रमों में महाप्रबंधक श्री अमिताभ की कार्यप्रणाली, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों में अग्रणी बताया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की पहल, पुलिसकर्मी के आकस्मिक निधन पर परिजनों को मिलेगी ₹3 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता मौसम विभाग की चेतावनी: अगले 3 घंटे इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं