24 News Update कानोड़ (राहुल पाटीदार )। संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत खेरोदा, बग्गड़, अमरपुरा खालसा, भोपाखेड़ा एवं बाठेड़ा खुर्द में कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया गया। कार्यक्रमों में पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने पार्टी द्वारा पूरे राजस्थान में चल रहे अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया तथा पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी आशीष हल्दीनियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई जैसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन के साथ मजबूती से खड़ा रहकर संगठन को मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक संगठन महासचिव डालचन्द नागदा, मंडल अध्यक्ष दिनेश जणवा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश गिरि गोस्वामी, इकाई अध्यक्ष भेरूलाल पाराशर, प्रकाश मेनारिया, भंवर सिंह राठौड़, सहकारी समिति अध्यक्ष मेहताब सिंह राठौड़, ब्लॉक महासचिव दाड़मचंद जाट, भेरूलाल गाडरी, ब्लॉक सचिव सत्यनारायण लोहार, भुरालाल डुंगावत, किसनलाल मेनारिया, देवींलाल जोशी, सरपंच पृथ्वीराज मीणा, लालूराम गायरी, राधेश्याम अहीर, परमानंद पांचावत, भगवतीलाल जोशी, रामेश्वर सेन, रामलाल प्रजापत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading