24 News Update उदयपुर। तुर्की के इस्तांबुल स्थित इसेर डायमंड एंड कन्वेंशन सेंटर में चल रही एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर गौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत सहित ओवरऑल कांस्य पदक अपने नाम किया। यह सफलता उनके सीनियर कैटेगरी के करियर का पहला एशियन पदक है, जिसने राजस्थान व भारत का मान बढ़ाया है।यह जानकारी राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुए मुकाबलों में गौरव ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया। इवेंट-वाइज प्रदर्शनस्क्वैट: 230 किलो — रजत पदकबेंच प्रेस: 112.5 किलोडेडलिफ्ट: 232.5 किलो — रजत पदकटोटल: 575 किलो — ओवरऑल कांस्य पदकइस वर्ग में मंगोलिया के एर्डेनबोल्ड नान्ज़ादोरज ने स्वर्ण, जबकि रूस के रय्बका ओलेग ने रजत पदक जीता।गौरव का अंतरराष्ट्रीय करियर लगातार बुलंदियों परगौरव इससे पहले हांगकांग में एशियन सब-जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य और तुर्की में हुई एशियन जूनियर चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। हाल ही में रोमानिया में आयोजित विश्व सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी वे विश्व रैंक 6 पर रहे थे।एशियन सीनियर इक्विप्ड चैंपियनशिप में मिला यह पहला पदक उनके करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उदयपुर में जश्न का माहौलगौरव की सफलता की खबर मिलते ही बापू बाजार स्थित उनके निवास पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। परिवार और खेलप्रेमियों ने पटाखे छोड़कर व मिठाई बांटकर खुशी जताई। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, आयोजन सचिव विनोद साहू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, राजकुमारी यादव, माला सुखवाल, दिव्यांश सोनी, जिला ओलंपिक संघ उदयपुर के सचिव जालमचंद जैन, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुखलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण मंगरोरा सहित अनेक खेलप्रेमियों ने गौरव को बधाई दी। 13 दिसंबर को होगा भव्य स्वागतराजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि गौरव साहू के 13 दिसंबर को उदयपुर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षक संघ पदाधिकारियों की बैठक में उठे शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दे, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर गहन मंथन DST और हिरणमगरी पुलिस की छापेमारी, 2 तस्कर गिरफ्तार, कोडिन युक्त अवैध सिरप की तस्करी