24 News Update उदयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान का 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव इस वर्ष 1 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होने वाला यह आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक रहेगा, क्योंकि पहली बार राज्य में विकसित किए जा रहे ‘चंदन वन’ का शुभारंभ भी इसी अवसर पर किया जाएगा।संभागीय मुख्य वन संरक्षक सुनील चिद्री ने बताया कि वन महोत्सव का आयोजन कालकामाता नर्सरी, बांकी वनखंड, उदयपुर में किया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा-2026 के तहत शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत राजस्थान में पहली बार उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में चंदन वन विकसित किए जा रहे हैं। चार जिलों में लगेंगे 44 हजार चंदन के पौधेवन विभाग के अनुसार चारों जिलों में प्रत्येक स्थल पर 11-11 हजार चंदन के पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार कुल 44 हजार चंदन पौधों का रोपण किया जाएगा। दक्षिणी राजस्थान के इन जिलों का भौगोलिक एवं जलवायु वातावरण चंदन की खेती के लिए अनुकूल माना गया है। चंदन के साथ लगाए जाएंगे होस्ट पौधेचंदन का पौधा अर्ध-परजीवी (सेमी पैरासाइट) होता है। इसके बेहतर विकास के लिए इसके साथ अन्य पौधों का रोपण भी आवश्यक होता है, जिनसे इसे पोषक तत्व और नमी मिलती है। इसके लिए नीम, करौंदा, अरहर, सहजन, शीशम और मेहंदी जैसी प्रजातियों को होस्ट पौधों के रूप में लगाया जाएगा। जैव विविधता और रोजगार को मिलेगा बढ़ावावन विभाग का मानना है कि चंदन वन विकसित होने से प्रदेश की जैव विविधता समृद्ध होगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। भारत में प्राकृतिक रूप से चंदन के वन मुख्यतः कर्नाटक और तमिलनाडु में पाए जाते हैं, जबकि केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी इसकी उपस्थिति है। अब राजस्थान भी इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। बड़ी संख्या में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमीराज्य स्तरीय वन महोत्सव में राजस्थान सरकार के कई मंत्री, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों के सदस्य, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्वयंसेवी संगठन, स्वयं सहायता समूह, वन मित्र और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की जेनेविव लोबो ने पिस्टल शूटिंग में चमकाया नाम, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया 15वां स्थान सावन की भक्ति में सराबोर हुआ पालीवाल ब्राह्मण समाज, महिला संगठन ने आयोजित की भजन संध्या