24 News Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री और “भारत रत्न” पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू के राजनीतिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक सोच और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें देश के विकास का प्रमुख शिल्पकार बताया।सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वतंत्र भारत के शुरुआती दौर की चुनौतियों और उस समय नेहरू द्वारा अपनाई गई नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने कहा कि आज जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भारत गर्व करता है, उसकी बुनियाद पंडित नेहरू ने रखी थी। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश आर्थिक और औद्योगिक रूप से बेहद कमजोर था, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखते हुए विकास की दिशा तय की। उनके नेतृत्व में पंचवर्षीय योजनाओं के जरिए देश में औद्योगिक ढांचा खड़ा हुआ और शिक्षा, स्वास्थ्य व तकनीकी संस्थानों की स्थापना की गई।पंड्या ने कहा कि आईआईटी, आईआईएम, बड़े अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक उपक्रमों की सोच उसी दौर में विकसित हुई, जिसने आगे चलकर भारत को आधुनिक राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई। उन्होंने नेहरू की मिश्रित अर्थव्यवस्था नीति को भी समाज के सभी वर्गों को अवसर देने वाला मॉडल बताया।वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कल्याण सिंह राव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने कहा कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन और पंचशील सिद्धांतों के जरिए नेहरू ने विश्व मंच पर भारत की स्वतंत्र पहचान बनाई। विज्ञान, तकनीक और संस्थागत विकास के प्रति उनकी सोच ने ही आधुनिक भारत की मजबूत नींव तैयार की।कार्यक्रम में जमनालाल शर्मा, मधु सालवी, डॉ. कौशल नागदा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, राम सिंह चदाणा, गणेशलाल मेघवाल, प्रवीण सालवी, भगवती डांगी, ओमप्रकाश गमेती, लक्ष्मीलाल सोनी, डॉ. महेश त्रिपाठी, अजीज खान पठान, राजेश मेनारिया, दिनेश पानेरी, जग्गूराम मीणा, राजेश पंचोली, मोडीराम प्रजापत, विजय राज सिंह राणावत, सौरभ शर्मा, आबिदा शेख, लोकेश मीणा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गोष्ठी का संचालन डॉ. संजीव राजपुरोहित ने किया, जबकि आभार डॉ. कौशल नागदा ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घरेलू विवाद में हुई थी हत्या, पिता ने ही ली थी बेटे की जान, 12 घंटे में खुलासा विद्यापीठ कार्यकर्ताओं को राहत, जुलाई से वेतन वृद्धि लागू करने की घोषणा