24 News Udpate उदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद एक परिवार के लिए ऐसी त्रासदी बन गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और बेटे की जान चली गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा महज 12 घंटे में करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।मामला खाण्डी ओबरी निचला फला गांव का है, जहां सोमवार शाम घर के भीतर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल घर पहुंचते ही अपनी मां और बहन से घरेलू बातों को लेकर उलझ गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान मजदूरी कर लौटे पिता शंकरलाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल कथित तौर पर चाकू लेकर पिता की ओर दौड़ा। बाप-बेटे के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट के दौरान शंकरलाल ने राहुल के हाथ से चाकू छीन लिया और उसी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।गर्दन, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर हुए हमले इतने गंभीर थे कि राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की मां शांता देवी की रिपोर्ट पर खेरवाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी शंकरलाल को करनाउवा के पहाड़ी क्षेत्र से डिटेन किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते बेटे की हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी एडमिट कार्ड से सिविल सेवा परीक्षा देने आए युवक को जमानत, युवक बोला—पिताजी एग्जाम सेंटर पर छोड़ने आए थे इसलिए लाइन में लग गया उदयपुर देहात कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, नेताओं ने आधुनिक भारत निर्माण में योगदान को याद किया