उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के निर्देशन में महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा डिकॉय ऑपरेशन किया जा रहा है। जिसमें सादा वस्त्रों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों (पार्क, स्कूल / कॉलेज के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाके व ऐसे स्थान जहा महलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग या अभद्रता की संभावना हो) पर डिकॉय ऑपरेशन किया गया। जिसमें सादा वस्त्रों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने दुध तलाई पर अनुचित व्यवहार व शराब सेवन करते दो लोगों को थाना घंटाघर के सहयोग से डिटेन किया गया। जिन पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की आगे भी सादा वस्त्र में गोपनीय रूप से संवेदनशील स्थानों पर गश्त जारी रहगी। जिसका मुख्य उद्देश्य शराबियों, महिलाओं/छात्राओं पर फब्तियां कसने और अन्य अनुचित व्यवहार व अपराध करने वालो पर तुरन्त कार्यवाही कर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना है। उदयपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई असामाजिक तत्व या शराबी सार्वजनिक शांति भंग कर रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मास्टरजी पढ़ा रहे थे स्कूल में, मोबाइल पर आ गया जोधपुर में ओवरस्पीड कार का ई—चालान, ये क्या फर्जीवाड़ा है!!!!