24 News Updaet उदयपुर, 11 मई। राजस्थान में ई-चालान सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जमकर फर्जीवाडा हो रहा है आम आदमी त्रस्त हो गया हैं एक दो मामले हों तो सिस्टम या कंप्यूटर की परेशानी समझ सकते हैं मगर आजकल तो हर रोज लोगों के फर्जी चालान आ रहे हैं और संबंधितों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।उदयपुर में घर पर खड़ी गाड़ियों के दूसरे जिलों में ट्रैफिक नियम तोड़ने के चालान पहुंचने के मामले सामने आए हैं। इससे वाहन मालिक परेशान हैं और सिस्टम की सटीकता पर सवाल उठा रहे हैं। कलड़वास स्थित रानीजी की बाड़ी निवासी सरकारी स्कूल शिक्षिका ललिता मेनारिया को जोधपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से ओवरस्पीड का ई-चालान भेजा गया। चालान में उल्लेख किया गया कि 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:23 बजे उनकी कार जोधपुर में तेज रफ्तार से चल रही थी और इस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। ललिता मेनारिया और उनके पति कैलाश मेनारिया का कहना है कि जिस दिन और समय का चालान बताया गया, उस समय कार उदयपुर स्थित घर पर खड़ी थी और शिक्षिका स्कूल में ड्यूटी कर रही थीं। इतना ही नहीं, ई-चालान में लगी कार की तस्वीर भी उनकी गाड़ी से मेल नहीं खाती। उन्होंने बताया कि तस्वीर में दिखाई गई कार दूसरी कंपनी की है, जबकि उनकी कार अलग मॉडल की है। कैलाश मेनारिया ने कहा कि वे वर्षों से कार लेकर जोधपुर गए ही नहीं।हिरणमगरी सेक्टर-3 निवासी प्रभुलाल सोमानी को राजसमंद पुलिस की ओर से नो-पार्किंग का चालान मिला। पुलिस ने दावा किया कि उनकी कार राजसमंद में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी थी। जबकि वाहन मालिक का कहना है कि उनकी कार पूरे समय उदयपुर स्थित घर के बाहर खड़ी थी। खास बात यह रही कि चालान में उल्लंघन की तारीख 8 मई सुबह 3:56 बजे दर्ज थी, जबकि मैसेज 7 मई की शाम को ही पहुंच गया। एक अन्य मामले में उदयपुर के मॉडर्न कॉम्प्लेक्स निवासी व्यवसायी प्रमोद खाब्या की कार का चित्तौड़गढ़ में ओवरस्पीडिंग का चालान काट दिया गया। वाहन मालिक के अनुसार संबंधित कार उस दौरान घर की पार्किंग में खड़ी थी और कहीं बाहर गई ही नहीं थी। इसके बावजूद चित्तौड़ पुलिस ने 1000 रुपए का चालान जारी कर दिया। इन मामलों के सामने आने के बाद वाहन मालिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि तकनीकी खामियों के कारण निर्दोष लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी वाहन मालिक को गलत ई-चालान प्राप्त होता है, तो वह 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकता है। चालान मैसेज के साथ शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। शिकायत के बाद संबंधित मामले की जांच कर निस्तारण किया जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीषण गर्मी के बीच एमबी हॉस्पिटल में शाम की ओपीडी शुरू, मरीजों को राहत उदयपुर पुलिस का विशेष डिकॉय ऑपरेशन, 2 शराबी पकड़े