24 News Update उदयपुर, 11 मई। भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते असर को देखते हुए उदयपुर के महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल में सोमवार से शाम की ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। संभाग के सबसे बड़े इस सरकारी अस्पताल में अब मरीज शाम 5 बजे से 7 बजे तक मेडिसिन विभाग में उपचार ले सकेंगे।अस्पताल प्रशासन के अनुसार तेज गर्मी के चलते लू-तापघात, डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नियमित सुबह की ओपीडी में मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन करीब 450 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकांश मरीज गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में मरीजों की सुविधा और भीड़ कम करने के उद्देश्य से शाम की ओपीडी शुरू की गई है।शाम की ओपीडी के पहले दिन करीब 45 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को इस नई सुविधा की जानकारी मिलेगी, मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गर्मी और तेज धूप के कारण कई मरीज दिन के समय अस्पताल नहीं पहुंच पाते, इसलिए शाम के समय यह सुविधा विशेष रूप से आमजन के लिए शुरू की गई है। मेडिसिन विभाग में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की गई है, वहीं जांच लैब, दवा स्टोर और नर्सिंग स्टाफ भी शाम के समय उपलब्ध रहेंगे ताकि मरीजों को संपूर्ण उपचार सुविधा मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केंद्र सरकार की समीक्षात्मक बैठक में भाग लेंगे डॉ. ललित जोशी मास्टरजी पढ़ा रहे थे स्कूल में, मोबाइल पर आ गया जोधपुर में ओवरस्पीड कार का ई—चालान, ये क्या फर्जीवाड़ा है!!!!