उदयपुर झीलों की नगरी इन दिनों एक अलग ही चमक से जगमगा रही है। शहर के भट्ट जी की बाड़ी स्थित जी.एफ. 26 पर आयोजित “विंटेज ज्वेलरी एग्ज़ीबिशन” आभूषण प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं साबित हो रहा है।14 अगस्त को शुभारंभ हुई इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन उमड़ रही भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि उदयपुरवासी इस अनूठे और दुर्लभ संग्रह को देखने को कितने आतुर हैं।तीन दिनों के भीतर ही हजारों लोग इस प्रदर्शनी को देख चुके हैं और अब यह प्रदर्शनी 19 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 8 बजे तक जारी रहेगी।आयोजन प्रतीक ज्वैलर्स के डायरेक्टर नरेंद्र सिंघवी, प्रतीक सिंघवी और अनमोल सिंघवी उदयपुर के आभूषण उद्योग को नई ऊँचाइयाँ देने का बीड़ा उठाया है।क्या है प्रदर्शनी में खास?इस विशेष एग्ज़ीबिशन में विंटेज ज्वेलरी, मॉर्गनाइट व एक्वामरीन ज्वेलरी, मल्टी-कलर सफायर, एमरल्ड व रूबी सेट्स, पोल्की व जड़ाऊ ब्राइडल ज्वेलरी, टैंज़नाइट कलेक्शन जैसी कई दुर्लभ और आकर्षक श्रेणियां प्रदर्शित की जा रही हैं। चांदबाली, झुमके, रत्नजड़ित अंगूठियां, हार, ब्राइडल सेट्स, ब्रेसलेट, चूड़ियां व आधुनिक डिज़ाइन के दैनिक आभूषण भी यहां आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।“कथनी और करनी में फर्क नहीं” – आंचलियाएग्ज़ीबिशन के दौरान उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष श्री यशवंत जी आंचलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा – “प्रतीक ज्वैलर्स ने हमेशा उदयपुर में नए और अनूठे प्रयोग किए हैं। 90 के दशक में जब शहर में आधुनिक शोरूम का कोई चलन नहीं था, उस दौर में नरेंद्र सिंघवी जी ने सबसे पहले यह पहल कर आभूषण उद्योग को नई पहचान दिलाई। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे जो कहते हैं, वही करते हैं—उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। उदयपुर की पुरानी सिटी की गलियों से बाहर निकलकर आधुनिक भव्य शोरूम स्थापित करना भी उनकी दूरदर्शिता का उदाहरण है। आज यह “विंटेज ज्वेलरी एग्ज़ीबिशन” प्रदर्शनी देखकर मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूँ कि अब उदयपुरवासियों को शादी या बड़े अवसरों पर खरीदारी के लिए जयपुर, दिल्ली या मुंबई जाने की आवश्यकता नहीं है। इतना बेहतरीन और विश्वस्तरीय कलेक्शन अब यहीं उदयपुर में उपलब्ध है।नरेंद्र सिंघवी ने सिल्वर पर डायमंड और रत्नों की अभिनव जड़ाई जैसे प्रयोग करके न केवल उदयपुर बल्कि पूरे देश में शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। मुंबई जैसे महानगरों में भी उनके कलेक्शन की सराहना हो रही है और यह गर्व की बात है कि आज उदयपुर के ज्वैलर्स राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। मैं प्रतीक ज्वैलर्स परिवार—नरेंद्र सिंघवी, प्रतीक सिंघवी और अनमोल सिंघवी—को हार्दिक बधाई देता हूँ कि उन्होंने उदयपुरवासियों के लिए इतना भव्य और उत्कृष्ट संग्रह प्रस्तुत किया।”कला, परंपरा और आधुनिकता का संगमडायरेक्टर नरेंद्र सिंघवी का कहना है कि यह प्रदर्शनी केवल आभूषण प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि कला, परंपरा और आधुनिकता का संगम है, जो आभूषण प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।आखिरी मौका – 19 अगस्त तकजो लोग अब तक इस प्रदर्शनी का हिस्सा नहीं बन सके हैं, उनके लिए 19 अगस्त तक का अवसर शेष है। आभूषण जगत के इस अद्वितीय संग्रह को देखने और अनुभव करने का मौका उदयपुरवासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति के कार्यक्रम इण्डिया शब्द से गुलामी याद आती है, भारत शब्द से शौर्य जाग जाता है – राष्ट्रसंत पुलक सागर