24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में ठेकेदार मुकेश (35) पुत्र रूपा मीणा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बजरी से भरे मिनी डंपर को रिवर्स करवाते समय उसके पीछे खड़े होकर चालक को दिशा बता रहा था। जानकारी के अनुसार मुकेश मीणा सेक्टर-3 स्थित भोपामगरी आजाद नगर इलाके में मकान निर्माण का काम करवा रहा था। मंगलवार को निर्माणाधीन मकान के लिए आए बजरी से भरे मिनी डंपर को खाली करवाया जा रहा था। इसी दौरान वह डंपर को पीछे लेने के लिए चालक को गाइड कर रहा था। पीछे मकान की दीवार और पास में पोल होने से जगह काफी कम थी। डंपर रिवर्स होते समय मुकेश मीणा डंपर और दीवार के बीच फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद अचानक हुआ। कुछ ही पलों में डंपर और दीवार के बीच फंसे मुकेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था।हिरणमगरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले ही मुकेश मीणा ने मजदूरों का भुगतान किया था। उन्होंने मजदूरों से कहा था कि “आज तक का हिसाब हो गया, अब कल का कल देखेंगे।” इसके कुछ समय बाद ही यह हादसा हो गया। मुकेश मीणा सलूंबर जिले के सेमारी ब्लॉक के जनकावड़ा निवासी था और उदयपुर में कई मकानों के निर्माण कार्य संभाल रहे थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर—जयपुर रेल सेवा कर रहेगी प्रभावित निविदा नर्सेज ने निकाला कैंडल मार्च, दिवंगत नर्सिंग ऑफिसर दीपक खारवाल की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग