24 News Update उदयपुर। जिले में शतरंज प्रतिभाओं की परख और चयन के उद्देश्य से आयोजित उदयपुर जिला रैपिड एवं ब्लिट्ज चयन ट्रायल शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का समापन रविवार को सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-4 में हुआ। प्रतियोगिता के साथ ही रैपिड और ब्लिट्ज दोनों वर्गों का संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता सोनिका जैन (संयोजक एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर) मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ मुख्य आर्बिटर नीलैश कुमावत तथा सहयोगी आर्बिटर भावेश पंडियार, नंदन कुमावत और सिद्धार्थ जैन मंचासीन रहे।चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रणय चोरड़िया ने ब्लिट्ज और रैपिड—दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता पर अपना दबदबा कायम रखा। आयोजन समिति ने बताया कि रैपिड एवं ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं के शीर्ष दो खिलाड़ी अब आगामी राजस्थान राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।🔹 ब्लिट्ज प्रतियोगिता (मुख्य वर्ग)प्रथम: प्रणय चोरड़िया — 7 अंक (₹1200 नकद व ट्रॉफी)द्वितीय: बाबेल टी. दिव्यांशु — 6 अंक (₹1100 नकद व ट्रॉफी)तृतीय: हार्दिक गुप्ता — 6 अंक (₹1000 नकद व ट्रॉफी)चतुर्थ: धनंजय शुक्ला — 6 अंक (₹750 व मेडल)पंचम: वियांश भटनागर — 6 अंक (₹500 व मेडल)अन्य वर्गों के ब्लिट्ज चैंपियन:अंडर-15 बालिका: तनमयी बापना | अंडर-13 बालिका: पारिधि लोढ़ा | अंडर-11 बालिका: जेस्वी चौबीसा | अंडर-9 बालिका: पौषिता पालीवालअंडर-15 बालक: श्रेयांश पुरी | अंडर-13 बालक: अमय जैन | अंडर-11 बालक: सुज्योत मनोज काले | अंडर-9 बालक: विहान करिवाल | अंडर-7 बालक: विराज दरक | अंडर-5 बालक: जयांश शर्मा🔹 रैपिड प्रतियोगिता (मुख्य वर्ग)प्रथम: प्रणय चोरड़िया — 6 अंक (₹3100 नकद व ट्रॉफी)द्वितीय: हमेंद्र सिंह मकवाना — 6 अंक (₹2100 नकद व ट्रॉफी)तृतीय: अमय जैन — 6 अंक (₹1100 नकद व ट्रॉफी)चतुर्थ: निखिल जैन — 6 अंक (₹750 व मेडल)पंचम: बाबेल टी. दिव्यांशु — 5½ अंक (₹750 व मेडल)अन्य वर्गों के रैपिड चैंपियन: अंडर-15 बालिका: चार्वी माहेश्वरी | अंडर-13 बालिका: खुशमिता पालीवाल | अंडर-11 बालिका: जेस्वी चौबीसा | अंडर-9 बालिका: प्रिशा कटारिया अंडर-15 बालक: धृतिश कल्याणा | अंडर-13 बालक: खुश मेहता | अंडर-11 बालक: दर्शिश जैन | अंडर-9 बालक: गातिक व्यास | अंडर-7 बालक: विराज दरक | अंडर-5 बालक: जयांश शर्मा आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन ट्रायल के रूप में आयोजित इस चैम्पियनशिप के माध्यम से जिले की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंडियन आर्मी क्विज़ 2026 के नेशनल फाइनल में सेंट एंथनीज़ स्कूल का जलवा, ₹1 लाख का नकद पुरस्कार महाराणा प्रताप सेना ने निभाया फर्ज, अज्ञात पुरुष का कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार