47 सदस्यों वाली जिला परिषद में 24 भाजपा, 22 कांग्रेस और एक बीएपी का सदस्य; दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान, क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए दोनों दलों की निगाहें अपने-अपने सदस्यों पर उदयपुर। उदयपुर जिला परिषद में आज जिला प्रमुख चुनने के लिए निर्णायक चुनावी प्रक्रिया चल रही है। भाजपा ने हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस ने लालसिंह झाला को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही पाए जाने के बाद मुकाबला तय हो गया है। अब दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा। जिला परिषद सभागार में ही पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।इस चुनाव में जिला परिषद के 47 सदस्यों के मत निर्णायक हैं। इनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का एक सदस्य शामिल है। संख्या बल के लिहाज से मुकाबले में बीएपी के एकमात्र सदस्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला ने दावा किया है कि बीएपी का सदस्य उनके साथ है। वहीं भाजपा नेताओं ने अपने सभी सदस्यों के एकजुट होने और क्रॉस वोटिंग नहीं होने का भरोसा जताया है। चुनाव से पहले दोनों खेमों में सदस्यों को एकजुट रखने की कवायद भी दिखाई दी। भाजपा अपने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बस में लेकर जिला परिषद पहुंची। भाजपा के जिला प्रमुख प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला भी इसी बस में मौजूद थे। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला समर्थकों के साथ जिला परिषद पहुंचे और अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया। दो सदस्य बस में नहीं मिले तो भाजपा खेमे में मची हलचलसुबह भाजपा सदस्यों को बस में लाते समय दो सदस्य साथ नहीं दिखाई दिए। बाद में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि दोनों किसी कारण से पीछे रह गए थे। इस घटनाक्रम के बीच भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने दावा किया कि पार्टी में कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी और जिला प्रमुख भाजपा का ही बनेगा।भाजपा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को मौका दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी से इनकार किया।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला ने कहा कि उनके पास कांग्रेस के 22 सदस्य हैं और बीएपी का एक सदस्य भी उनके साथ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा ने कहा कि पार्टी तोड़फोड़ में विश्वास नहीं करती। उन्हें उम्मीद है कि बीएपी के समर्थन से कांग्रेस को जरूरी मत मिलेंगे।सुरक्षा के बीच होगा मतदानजिला परिषद सभागार में चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल और एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान दल की जिम्मेदारी एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम को सौंपी गई है। चुनाव का पूरा गणितपार्टी सदस्यभाजपा 24कांग्रेस 22बीएपी 1कुल 47 भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर दावे किए हैं। नामांकन जांच में दोनों के पर्चे स्वीकार हो चुके हैं और नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।अब सबकी नजरें दोपहर 3 से 5 बजे तक होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजे पर टिकी हैं। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी और उदयपुर को नया जिला प्रमुख मिल जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चार माह के चातुर्मास की पूर्णाहुति पर भावुक हुए श्रद्धालु, शत्रुंजय भावयात्रा के साथ हुआ चातुर्मास परिवर्तन