24 News Update उदयपुर। उत्तर रेलवे द्वारा कानपुर सेन्ट्रल-कानपुर पुल बांया किनारा रेलखंड के मध्य पुल संख्या 110 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगीः- मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 06.04.26, 13.04.26, 20.04.26, 27.04.26, 04.05.26 व 11.05.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-बुढवल-गोरखपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा फर्रूखाबाद जं., गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 15270, साबरमती-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.04.26, 11.04.26,18.04.26, 25.04.26, 02.05.26 व 09.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-मुर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान व छपरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 19201, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट रेलसेवा जो दिनांक 06.04.26,13.04.26, 20.04.26, 27.04.26, 04.05.26 व 11.05.26 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ, निहालगढ व मुसाफिरखाना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी सहित अन्य रेलगाड़ियों में बढ़े डिब्बे होली फाइल्स : पंजाब के राज्यपाल कटारिया 1 मार्च से उदयपुर प्रवास पर, किसका उड़ेगा रंग, किसका जमेगा!!