24 News Update उदयपुर। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने मार्च माह में विभिन्न ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। यह बढ़ोतरी उदयपुर, अजमेर, मदार और जोधपुर से संचालित प्रमुख रेलसेवाओं में अलग-अलग श्रेणियों में की जा रही है।दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस तथा अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में मार्च माह के निर्धारित दिनों में 1-1 द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल तथा अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल में भी तय तिथियों पर 1-1 द्वितीय शयनयान डिब्बा जोड़ा जाएगा।मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 2 मार्च से 30 मार्च तथा कोलकाता से 5 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक 1 सेकंड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी में 2 मार्च से 31 मार्च तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 मार्च से 31 मार्च तथा इंदौर से 4 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान एवं 4 साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस में 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।अजमेर-सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस में अजमेर से 1 मार्च से 31 मार्च तथा सियालदाह से 2 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी श्रेणी डिब्बा जोड़ा जाएगा।अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल में 4 मार्च से 25 मार्च (अजमेर से) एवं 5 मार्च से 26 मार्च (सोलापुर से) तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।इसके अतिरिक्त मदार-रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस में 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुड टच-बैड टच व नशा मुक्ति पर किया जागरूक तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी—कामाख्या का मार्ग बदला