24 News Update उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 1 मार्च से उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। कटारिया 1 मार्च 2026 को शाम 6.35 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग द्वारा निज आवास आएंगे। श्री कटारिया 1 से 5 मार्च तक उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 6 मार्च को सुबह 7.30 बजे विमान से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।होली मनाने घर आ रहे कटारिया के आगमन को लेकर इस बार शहर में चर्चा का बाजार गर्म है क्योंकि उदयपुर फाइल्स वाले मामले की चर्चाओं में बताया जा रहा है कि कुछ राज कटारिया तक भी पहुंचे हैं। और उसके चलते शहर में राजनीति का नया बैलेंस तय होना है। निकाय चुनावों तक इसका खासा दूरगामी असर भी जाना है। कुछ मामले जो अब तक हवा में झूल रहे हैं उनको भी सेटल करना है। तो कुछ सेटल हुए मामलों के दम पर राजनीति की नई बिसात भी बिछानी है। इस बार कार्यकर्ताओं से लेकर पत्रकारों व आम शहरवासी तक की नजर इस बात पर रहेगी कि जिन्होंने जन्मदिन पर कटारिया का स्वागत पार्टी लेवल पर जोश के साथ नहीं किया और इग्नोर करके अपना कद बढ़ा लिया था। क्या उदयपुर फाइल्स की आंधी के बीच इस बार वे सब कटारियाजी के स्वागत में दिखेंगे या नहीं। होली पर उन चेहरों का भी रंग पॉलिटिकली देखने वाली बात होगी। रंग उड़ जाएगा या फिर रंग जम जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी—कामाख्या का मार्ग बदला पाँच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू, 30 महिलाएं लेंगी प्रशिक्षण