24 News Update उदयपुर। तितरड़ी स्थित विश्वकर्मा गार्डन में आयोजित उदयपुर-चित्तौड़ केसरी कुश्ती दंगल में प्रदेशभर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। महादेव सेना और उम्मेद सेवा संस्थान तितरड़ी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उदयपुर की वर्षा खोखावत और चित्तौड़गढ़ के खुशीराम ने अपने-अपने वर्ग में केसरी का खिताब जीतकर मुकाबले में बाजी मारी।मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता उम्मेद सेवा संस्थान के अध्यक्ष भभूत सिंह सिसोदिया ने की। समारोह में समाजसेवी ओनार सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रदीप कुमावत, जगदीश शर्मा, कुंवर लक्ष्मण सिंह देवड़ा, अभय सिंह देवड़ा, पूर्व सरपंच वक्तराम, श्याम सुथार सागवाड़ा, पार्षद अनिल शर्मा, जिला कुश्ती संघ महासचिव दीपक राजौरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजन समिति के राजेंद्र सिंह भाटी और राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया।उदयपुर-चित्तौड़गढ़ केसरी प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के खुशीराम प्रथम, उदयपुर के करण खोखावत द्वितीय और करण राठौड़ तृतीय स्थान पर रहे।महिला वर्ग में उदयपुर की वर्षा खोखावत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेहा माली चित्तौड़गढ़ दूसरे और पलछिन जाट उदयपुर तीसरे स्थान पर रहीं।बालक वर्ग के विभिन्न वजन वर्गों में रणवीर जाट, दक्ष मोदी, दक्ष छीपा, अजय ओड, नरसिंह परिहार और नंदू पाराशर ने अपने-अपने मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में अर्पिता वैष्णव, माही ओड और वंशिका कलाल विजेता रहीं।प्रतियोगिता का संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डॉ. हरीश राजौरा की निगरानी में हुआ। निर्णायक मंडल में योगेंद्र सेन, भंवर सिंह चौहान, महेंद्र राजौरा, हेमंत अटवाल, चित्रांशु चौधरी, रवि चौहान, अजय मोदी और अहद अहमद शामिल रहे।आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए विधायक कोटे से उम्मेद सेवा संस्थान को कुश्ती मैट उपलब्ध करवाने की घोषणा की।महादेव सेवा के संयोजक राजेंद्र सिंह भाटी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नए पहलवान तैयार करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अगली बार इस दंगल को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानापाड़ा में बड़ी चोरी, रात में ताले तोड़कर सोना-चांदी और 15 हजार नकद ले गए बदमाश यात्रीगण ध्यान दें : उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 13 को रहेगी रद्द