24 News Update उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के मानापाड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। बदमाश रात के समय घर में घुसे और कमरे में रखी पेटी तथा अलमारी के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह चला, जिसके बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मामले में मानापाड़ा निवासी 36 वर्षीय श्रीमती शिलादेवी पत्नी मणिलाल मीणा ने खेरवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण संख्या 144/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट के अनुसार 9 मई की रात अज्ञात चोर घर में घुसे। सुबह करीब 6 बजे परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो पेटी और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सामान की जांच करने पर चोरी का खुलासा हुआ।पीड़िता के अनुसार चोर घर से चांदी के छह हाथ के बगड़े, पैरों के कड़े, एक चांदी का कमर झुड़ा, चार बिछिया, सोने के दो जोड़ी पैर के चड़े और करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और जांच शुरू की। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार कर रहे हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूने मकान में चोरी, ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश उदयपुर-चित्तौड़ केसरी कुश्ती दंगल : वर्षा खोखावत और खुशीराम बने उदयपुर-चित्तौड़ केसरी