24 News Update Udaipur. पर्यटन नगरी उदयपुर के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब उदयपुर सिटी–असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ किया गया। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और सांसद चंद्रप्रकाश जोशी ने रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह नजर आया और स्टेशन उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। उद्घाटन समारोह के मंच पर उदयपुर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, एआरओ महेंद्र देपल तथा भारतीय रेलवे के डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्टेशन अधीक्षक शरद चंद्र पुरोहित ने किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा का डूंगरपुर स्टेशन पर भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। वहां सांसद डॉ. मन्नालाल रावत तथा डूंगरपुर सांसद राजकुमार रौत की गरिमामयी उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित अन्य रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह वंदे भारत ट्रेन 8 अत्याधुनिक कोचों से सुसज्जित है, जिसमें यात्रियों को ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और कैटरिंग जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। नियमित संचालन के तहत यह ट्रेन गाड़ी संख्या 26963/26964 के रूप में 18 फरवरी 2026 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी।गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी से सुबह 06:10 बजे रवाना होकर 10:25 बजे असारवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 26964, असारवा से शाम 17:45 बजे रवाना होकर रात 22:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में 07 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी और 01 एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का कोच शामिल है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर-राज्यीय शातिर नकबजन अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, 10 वर्षों से फरार, 7 थानों में था वांछित लेकसिटी में एक्स्ट्रा सर्विस का बोलबाला—स्पा सेंटर चले ‘नेताओं की राह पर’ पकड़ा गया काला कारोबार