24 News Update उदयपुर। मुख्य सड़कों पर लगातार लग रहे जाम और आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। UDA की टीम ने यूनिवर्सिटी रोड और 100 फीट रोड पर करीब 12 दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौजूद रहे।कार्रवाई की शुरुआत यूनिवर्सिटी रोड पर दया नाश्ता एवं फास्ट फूड सेंटर के आसपास की दुकानों से हुई। इसके बाद टीम ने अंदर की तरफ 100 फीट रोड पर स्थित अन्य दुकानों को भी सील किया। एक दुकान बंद मिली। दुकानदार को फोन कर बुलाया गया, लेकिन उसके नहीं पहुंचने पर टीम ने बाहर लगी जालीदार फाटक से ही दुकान को सील कर दिया। नोटिस के बाद कार्रवाईUDA कमिश्नर अभिषेक खन्ना के अनुसार, इन स्थानों पर आवासीय जमीन पर दुकानों का निर्माण कर कमर्शियल गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। श्याम, तरुण और दिनेश के नाम से नोटिस दिए गए थे। प्राधिकरण की ओर से सड़क सीमा में अतिक्रमण नहीं करने और रास्ता बाधित नहीं करने को लेकर भी समझाइश की गई थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर वाहन खड़े होने से लगता था जामUDA के मुताबिक, इन दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क सीमा में वाहन खड़े कर देते हैं। इससे 100 फीट रोड और यूनिवर्सिटी रोड पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। दया नाश्ता सेंटर के पास सड़क तक वाहन खड़े होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पीछे की दुकानों के बाहर भी यही स्थिति सामने आई। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। UDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सीमा बाधित करने और आवासीय जमीन पर नियम विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सावन उत्सव में सजी संस्कृति की रंगीन छटा, उर्मिला जैन बनीं सावन क्वीन इन्दर राजा का रूठना पड़ रहा भारी, कैचमेंट सूखे, झीलों-बांधों में थमी आवक