24 News Update उदयपुर। उदयपुर से निकले तीन युवकों की सुबह की ड्राइव कुछ ही किलोमीटर बाद मातम में बदल गई। घने कोहरे और तेज रफ्तार के बीच उदयपुर–चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उदयपुर के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।यह भीषण दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा क्षेत्र में सिक्स लेन पुलिया पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा दूर-दूर तक फैल गया। कोहरे में दिखा नहीं पुलिया का डिवाइडरपुलिस के अनुसार, उदयपुर निवासी ध्रुव सुथार, सौम्य सालवी और प्रवीण जाट कार से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे थे। वाहन ध्रुव सुथार चला रहा था। सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। नरधारी गांव के पास सिक्स लेन पुलिया पर कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर के बाद कार सड़क पर खिलौने की तरह उछलती चली गई। एक पहिया मौके पर ही अलग हो गया, इंजन उखड़कर हाईवे के दूसरी ओर जा गिरा और वाहन करीब सौ मीटर दूर जाकर रुका। धमाके जैसी आवाज़, हाईवे पर मची अफरा-तफरीप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के समय तेज धमाके जैसी आवाज़ आई, जिससे आसपास के लोग दौड़ पड़े। हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन ध्रुव सुथार और सौम्य सालवी को बचाया नहीं जा सका। हादसे में एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया। उजड़ गया घर का चिरागमृतक सौम्य सालवी उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका था। सौम्य केबल कनेक्शन का कार्य करता था और ओपन बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। घर में मां और छोटी बहन हैं। दूसरे मृतक ध्रुव सुथार ढिकली रोड, शांतिवन क्षेत्र का निवासी था और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में सेकेंड ईयर का छात्र था। उसके माता-पिता निजी स्कूल में शिक्षक हैं। घायल युवक उदयपुर रेफरहादसे में घायल प्रवीण जाट, निवासी पुरोहितों की मादड़ी (उदयपुर), को नेशनल हाईवे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भादसोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजन उदयपुर से रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और तेज गति हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुशासन का संकल्प: समय पर भर्ती,पेपर लीक पर पूर्ण विराम राजस्थान सरकार के 2 वर्ष की उपलब्धियां : राठौड़ युवा संसद की नेता प्रतिपक्ष हिमानी श्रीमाली का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, बालिकाओं पर अत्याचार का विषय उठाया था सदन में