24 News Update उदयपुर. राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भामाशाह सर्कल हाथीपोल पर सभा का आयोजन हुआ।

उक्त कथन के साथ कृत संकल्प
राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत भामाशाह सर्कल हाथी पोल चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष,राजस्थान राजेंद्र सिंह राठौड़ व संगठन प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम उपस्थित थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ द्वारा की गई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नव उत्थान नई पहचान बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान इस संकल्प के साथ खुशहाल और विकसित राज्य का संकल्प राज्य सरकार लिए हुए हैं और इसी के तहत पिछले दो वर्ष में राजस्थान के 76.18 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दस हजार चार सौ बत्तीस करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए जिसमें आज 8 लाख करोड़ के निवेश के कार्य प्रारंभ होकर धरातल पर है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र me 1.36 लाख एवं शहरी क्षेत्र 68 हजार सात सौ अड़तीस आवास कार्य पूरे किए गए ,17 जिलों में रामजल सेतु लिंक परियोजना के लिए छब्बीस करोड़ के कार्यदेश जारी किए गए वही करीब 4 लाख पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए और 5 लाख दुग्ध उत्पादकों को ग्यारह सौ बहत्तर (1172) करोड़ की सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 35 लाख रोगियों को करीब 7000 करोड़ से अधिक का कैशलेस उपचार दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने विगत दो वर्ष में 92 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तियां तथा 1.53 लाख पदों पर नई भर्तीया की गई। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 6207 करोड़ से ज्यादा बीमा क्लेम किसानों को वितरित किए गए। साथ ही पी एम कुसुम कंपोनेंट बी के तहत 53 हजार सोलर पंप सेट लगवाए गये।

राठौड़ ने अपने भाषण में बताया कि राजस्थान में इन दो वर्षों me सोलह हज़ार चार सौ तीस किलोमीटर से ज्यादा की नई सड़क बनाई गई, जो कि प्रतिदिन 23 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ। प्रदेश सरकार ने खेलो व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए करीब 2000 खिलाड़ियों को 40 करोड़ की सहायता प्रदान की गई। वहीं 698 स्टार्टअप्स को 22 करोड़ की सहायता प्रदान की गई।राजस्थान में महिला सुरक्षा के लिए 500 पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया जिससे महिला अपराधों में 12% की कमी आई।

राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के कामों को बताते हुए कहा कि ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाया गया वही 428 से ज्यादा मेगावाट क्षमता के 1 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर या संयंत्र स्थापित किए गए 13 लाख से ज्यादा स्वामित्व कार्ड जारी किए गए कुशल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की गई। सरकार ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान और एक पेड़ महा मां के नाम के तहत 19 करोड़ वृक्षारोपण संपूर्ण प्रदेश के सभी जिलों में किए गए। भजनलाल सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को 88 हजार सात सौ 24 से ज्यादा टेबलेट वितरित किए गए। इसी के साथ छात्राओं को 10 लाख 51 हजार साइकिले तथा 39664 स्कूटीयां बालिकाओं कोवितरित की गई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में सहमुखी विकास के लिए 6109 ग्राम चयनित किए गए गरीब परिवारी की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपये में उपलब्ध कराए जा रहे है। लाडो प्रोत्साहन योजना में 1.50 लाख रूपये के सेवा बॉन्ड से 4.60 बालिकाओं को लाभ दिया

भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने राज्य सरकार की 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कहा कि घोषणा पत्र में जो संकल्प किए गए थे उनमें से 70% अब तक पूर्ण किए जा चुके हैं और आगामी 3 वर्षों में बाकी के संकल्प भी पूरे कर लिए जाएंगे और उन संकल्पों से ज्यादा काम किया जाएगा हमारा उद्देश्य है कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर दिनभर अनेकों सेवा कार्य किए गए। जो प्रातः 8.30 बजे से वृक्षारोपण से कार्यक्रम प्रारंभ होकर रात्रि बोहरा गणेश मंदिर पर महाआरती व प्रसाद वितरण पर समाप्त हुए ,भाजपा शहर जिला के सभी 12 मंडलों तथा मोर्चा की ओर से 20 से अधिक सेवा कार्य किए गए। सरकार के सफलतम 2 साल के उनके सुशासन और जनकल्याण के कार्यों से राज्य और देश निरंतर प्रगतिरत रहेगा।

इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान गरीब परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर 450 में उपलब्ध हो रहे हैं और लाड़ो प्रोत्साहन योजना में 70000 बालिकाओं को लाभ मिला है।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बतायाकी इस अवसर पर वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जरूरतमंदों को फल व वस्त्र वितरण पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य शिविर गौसेवा अन्न वितरण स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं का सम्मान सहित अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ सेवा सुशासन और समर्पण के भाव को सशक्त किया गया।
धन्यवाद एवं आभार सुंदर सिंह भण्डारी मंडल अध्यक्ष की अध्यक्ष रुचिका चौधरी ने किया वही कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़,पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी,रवींद्र श्रीमाली, पूर्व महापौर रजनी डांगी,जिला महामंत्री देवीलाल सालवी,डॉ. पंकज बोराणा,जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत दिग्विजय श्रीमाली जगदीश शर्मा, किरण तातेड,शंभू गमेती, तखत सिंह शक्तावत जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा तुषार मेहता खुशबू मालवीय अशोक शर्मा जिला, जिला कोषाध्यक्ष रवि नाहर सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार,प्रवक्ता ओम पारीक,विजय दलाल,मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पिंकी मंडावत , एसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया पूर्व जिला मंत्री दीपक बोलिया, भाजपा शहर जिला पदाधिकारी मंडल महामंत्री राकेश जैन,कुंदन चौहान, मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़,महेशपुर गोस्वामी, कन्हैया वैष्णव,विजय आहुजा, मुकेश जोशी, रणजीत दिगपाल, कमलेश शर्मा,अमृत मेनारिया सुनील चौधरी,मोहन पटेल, मोहन मीणा मंडल पदाधिकारी महिला व युवा मोर्चा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता सामाजिक संगठन तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading