24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। स्थानीय निकाय चुनावों की राजनीति में भाजपा के कद्दावर नेता पारस मल पारख ने लगातार 7वीं बार पार्षद का चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 1994 से शुरू हुआ उनकी चुनावी जीत का सिलसिला 2026 के नगर निगम चुनाव तक जारी रहा। खास बात यह है कि इस दौरान नगरपालिका से नगर निगम बनने तक चुनावी परिस्थितियां बदलीं, लेकिन पारख की जीत का क्रम नहीं टूटा। पारस मल पारख ने पहली बार 1994 में पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 और 2026 के निकाय चुनावों में भी लगातार जीत दर्ज की। इस तरह उन्होंने करीब 32 वर्षों के राजनीतिक सफर में पार्षद पद के लगातार 7 चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।पारख की राजनीतिक सक्रियता केवल पार्षद चुनाव जीतने तक सीमित नहीं रही। उन्होंने निम्बाहेड़ा नगरपालिका के 1994 और 2014 के बोर्ड में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। लंबे समय तक स्थानीय निकाय की राजनीति में सक्रिय रहने के कारण उन्हें क्षेत्र की भाजपा राजनीति में अनुभवी और प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है।1994 में शुरू हुआ सफर, 2026 में भी जारी—पारख की लगातार सात चुनावी जीत स्थानीय निकाय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और मतदाताओं के बीच लगातार बने जनाधार को दर्शाती है। 2026 का चुनाव उनके लिए इसलिए भी खास रहा कि निम्बाहेड़ा की निकाय व्यवस्था अब नगरपालिका से आगे बढ़कर नगर निगम के रूप में सामने आई, लेकिन नए राजनीतिक स्वरूप में भी पारख ने अपनी जीत बरकरार रखी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कूटी सवार दो लुटेरों ने घर में अकेली मौजूद एक महिला का गला दबाकर लूटे करीब 18 तोला सोने के आभूषण