24 News Update उदयपुर, 4 मई। चीन के हाइनान शहर में 9 से 15 मई 2026 तक आयोजित होने वाली एशियन जूनियर इक्यूपड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि 93 किलोग्राम भार वर्ग में डीग के योगेंद्र सोगरवाल तथा 120 किलोग्राम भार वर्ग में अलवर के जितेंद्र शर्मा का चयन भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से राजस्थान के खेल जगत में खुशी का माहौल है।उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी 8 मई को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां से वे उसी रात 17 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ फ्लाइट द्वारा चीन रवाना होंगे। भारतीय टीम के साथ कोच जोसफ जेम्स तथा पावरलिफ्टिंग इंडिया के महासचिव और अर्जुन अवॉर्डी पी. जे. जोसफ भी चीन जाएंगे।राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, आयोजन सचिव एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, कोच आशीष जैमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू, चंद्रेश सोनी और भूपेंद्र व्यास सहित कई खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।खेल प्रेमियों ने विश्वास जताया कि योगेंद्र सोगरवाल और जितेंद्र शर्मा एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे और राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शक्ति सिंह राणावत कारोही पुनः अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ आनणा बावजी मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव ख्यातनाम भजन गायकों ने समा बांधा, आज शंभू धनगर होंगे मुख्य आकर्षण