24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में चल रहे अवैध मादक पदार्थ व हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना हाथीपोल पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्री राजूदेवी राज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शोएब उर्फ पहलवान और सोहेल उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अवैध पिस्टल, दो कारतूस और धारदार चाकू लेकर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों आरोपी पहले से थाना हाथीपोल सर्कल में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका झगड़ा राहिल उर्फ बोहरा का मलिक उर्फ भों (निवासी महावतवाड़ी) से हुआ था, और उसी रंजिश में उन्होंने हथियार अपने पास रखे थे। पुलिस आरोपियों से यह भी पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से और कैसे खरीदे गए। दोनों आरोपी शातिर एवं आदतन अपराधी हैं तथा इनके विरुद्ध उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपीशोएब उर्फ पहलवान पिता एजाज मोहम्मद मुसलमान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नागानगरी, चांदपोल बाहर, थाना अंबामाता, उदयपुर।मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना पिता मोहम्मद रसीद मुसलमान, उम्र 26 वर्ष, निवासी महावतवाड़ी, मस्जिद चौक, थाना घंटाघर, उदयपुर। कार्यवाही में सम्मिलित टीमथाना हाथीपोल टीमश्री राजूदेवी राज, थानाधिकारी, हाथीपोलश्री शंभुसिंह, सहायक उपनिरीक्षकश्री मोहम्मद अतहर, सहायक उपनिरीक्षकश्री धर्मपाल, कांस्टेबलश्री भवानीशंकर, कांस्टेबलश्री मांगीलाल, कांस्टेबलश्री कैलाश रेबारी, कांस्टेबल जिला स्पेशल टीम, उदयपुरश्री विक्रमसिंह, सहायक उपनिरीक्षकश्री हितेन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबलश्री सुमेरसिंह, कांस्टेबलश्री कमलेश जाखड़, कांस्टेबलश्री शक्तिसिंह, कांस्टेबलश्री मुकेश, कांस्टेबलश्री कृष्ण कुमार, चालक कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 55 किलो अवैध गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड और दो सप्लायर गिरफ्तार – थाना घंटाघर पुलिस की बड़ी सफलता आबकारी विभाग का विशेष अभियान: गुजरात सीमा पर अवैध मदिरा जब्त, सिरोही में एक गिरफ्तार — श्रीगंगानगर में वॉश व भट्टियां नष्ट