24 News Update उदयपुर। थाना घंटाघर पुलिस ने सात माह से फरार चल रहे 55 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी प्रकरण के मुख्य आरोपी सहित दो सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा संचालित अभियान “सुदर्शन चक्र” के तहत की गई। थानाधिकारी अंबामाता द्वारा 8 अप्रैल 2025 को की गई कार्यवाही में एकलव्य कॉलोनी स्थित एक मकान से आरोपियों विशाल, विजय, दिनेश और किशन के कब्जे से 55 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि उक्त गांजा मुख्य आरोपी हितेश कोटड़ा से खरीदा गया था, जो घटना के बाद से फरार था।इस मामले में थाना अंबामाता में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान थाना घंटाघर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम श्री कैलाशचंद्र के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने लगातार प्रयास कर मुख्य आरोपी हितेश कोटड़ा तथा गांजा सप्लायर राणा और नरेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है और आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी हितेश के विरुद्ध पहले से आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इस केस में अब तक कुल 20 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपीहितेश पिता अनिल, निवासी एकलव्य कॉलोनी, अंबामाता, उदयपुरराणा पिता मणसी, निवासी उपली जोगीवाड़, अंबामाता, उदयपुरनरेश पिता नाथाराम, निवासी गौपीपला, थाना कोटड़ा, जिला उदयपुर पुलिस टीमश्री कर्मवीर सिंह, थानाधिकारी घंटाघर (टीम प्रभारी)श्री मुंगलाराम, थानाधिकारी कोटड़ाश्री अर्जुन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, घंटाघरश्री प्रवीण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, कोटड़ाश्री सत्यपाल, हैड कांस्टेबल 52, घंटाघरश्री सोहन सिंह, कांस्टेबल 1297, घंटाघरश्री राकेश पाटीदार, कांस्टेबल 1580, घंटाघरश्री विपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 2130, घंटाघरश्री सोहनलाल, हैड कांस्टेबल, कोटड़ाश्री शंभुलाल, कांस्टेबल, कोटड़ाश्री सुरेन्द्र सिंह, चालक कांस्टेबल, कोटड़ा Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैविक कृषि से कौशल विकास पर संगोष्ठी: किसानों को मिला नवाचार का संदेश अवैध हथियारों के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार — दोनों आरोपी फायरिंग मामले में थे वांछित