24 News Update प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र स्थित सराय मकई गांव में आम बीनने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की महिला तरन्नुम बानो ने आरोप लगाया है कि वह आम बीनने के लिए बाग में गई थीं। इसी दौरान अयाज, गुफरान सहित कुछ अन्य लोगों और महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। तरन्नुम बानो के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें पीटा और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घायल अवस्था में जब वह लीलापुर थाने पहुंचीं, तो उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठाए रखा गया। उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय, उन्हें डांटकर वापस भेज दिया गया। तरन्नुम बानो का कहना है कि इस मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। यह मारपीट का वीडियो कल का बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक महिला के साथ कई लोग मारपीट करते, उसे जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। लीलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में स्वयं वादी बनकर दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बुजुर्ग दंपती पर हमला कर लूट: गले की ज्वेलरी तोड़कर बदमाश फरार रिश्वतखोर पटवारी पर ACB का शिकंजा: 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार