24 News Update जहाजपुर. जहाजपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक की टीम ने गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र में ऊँचा हल्का के पटवारी भंवर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, परिवादी ने एसीबी की हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पटवारी उसके पिता के पक्ष में डिक्री दर्ज करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पटवारी ने परिवादी को अपनी कार में बैठाया और रिश्वत की रकम कार के डैशबोर्ड (ग्लव बॉक्स) में रखने के लिए कहा। जैसे ही परिवादी ने राशि रखी, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।कार के डैशबोर्ड से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। इसके बाद एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई के बाद जहाजपुर क्षेत्र सहित पूरे राजस्व महकमे में चर्चा का माहौल है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आम बीनने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, कई घायल; 6 पर केस, महिला का मोबाइल तोड़ा रहड़ शिविर में बना भीलवाड़ा का नया रिकॉर्ड: एक ही कैंप में 35 खातों का बंटवारा, 104 किसानों को मिली बड़ी राहत, 208 बीघा से अधिक भूमि का मौके पर निस्तारण, वर्षों पुराने विवादों का हुआ समाधान