उदयपुर। फतहनगर नगरपालिका चुनाव में चेयरमैन चुने जाने के दिन हुए हंगामे की पूर्व तैयारी के तहत पालिका और यूडीए उदयपुर की ओर से नोटिस—नोटिस खेलने के सीन तो लोग देख ही चुके हैं। अब नई बात सामने आई है कि इस दिन हुए हंगामे में राजकार्य में बाधा पड़ी थी, दो दिन बाद इसका मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कई कांग्रेस नेताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। कुछ नामों को अज्ञात की केटेगरी में डाला गया है। मजे की बात ये है कि मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद भी किसी भी नेता को यह नहीं बताया गया कि उनके खिलाफ राजकार्य का मुकदमा हुआ है। इस एफआईआर के आज सामने आने के बाद से सियासत गरमा गई है। आपको बता दें कि उदयपुर जिले की फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका में ममता चपलोत (निर्दलीय) अध्यक्ष (चेयरपर्सन) और श्रेया रौनक गर्ग (कांग्रेस) उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। इनके चुनाव को लेकर जो जोड़ तोड़ की राजनीति हुई वह सबके सामने है। अब राजकार्य के दौरान कथित तौर पर बाधा उत्पन्न करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कई नामजद आरोपियों सहित करीब 45 से 55 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अब तक विस्तृत और आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार फतहनगर थाने में सहायक उपनिरीक्षक जगनप्रसाद पुत्र नंदलाल मीणा, उम्र 47 वर्ष, निवासी मुनापुरा, थाना मंडावर, जिला दौसा, हाल पदस्थापन फतहनगर थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 21 सितंबर को फतहनगर नगरपालिका परिसर में हुई। मामले में सनवाड़ निवासी नरेश जाट, नांदवेल निवासी पिंटू डांगी, फतहनगर निवासी रोनक गर्ग और सनवाड़ निवासी लव पुरोहित को नामजद किया गया है। इनके अलावा करीब 45 से 55 अन्य लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों पर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। घटना के संबंध में पुलिस ने बीएनएस की धारा 189(2), 121, 223(ए)(बी), 132, 190(1) सहित धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फतहनगर थानाधिकारी मदनलाल के निर्देशन में पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेयरमैन चुनाव के दिन पार्षदों को ले जाने पर हुआ था हंगामा घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को फतहनगर नगरपालिका में चेयरमैन चुनाव के दौरान पार्षदों को पुलिस द्वारा ले जाने को लेकर भी विवाद हुआ था। संबंधित पक्ष का आरोप है कि चुनाव में मतदान करने पहुंचे कुछ पार्षदों को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद नगरपालिका परिसर में माहौल गरमा गया। इस पक्ष के अनुसार सुबह राजेश चपलोत और बाबूलाल चोपड़ा को पुलिस द्वारा ले जाने का आरोप लगाया गया। दावा किया गया कि दोनों मतदान कर चुके थे और इसके बाद उन्हें ले जाया गया, जिससे वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर भी विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वार्ड नंबर 5 के नवनिर्वाचित पार्षद बाबूलाल चोपड़ा को पुलिस डिप्टी साहब चांदमल सिंगारिया व अन्य अपने साथ लेकर चले गए। उनको अंबामाता थाने में छोड़ा गया। इस दौरान उनके गायब होने अथवा अगवा किए जाने को लेकर भी चर्चाएं हुईं। हालांकि, बाद में चोपड़ा के ने खुद कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ था और वे मतदान के बाद जा रहे थे। अचानक पुलिस कार्रवाई के कारण हुआ था विवादबताया गया कि पार्षदों को ले जाने का कारण पूछे जाने पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता नगरपालिका परिसर में पहुंचा। कांग्रेस के समर्थकों ने भारी विरोध किया ओर धरना-प्रदर्शन किया । पुलिस कार्रवाई का आधार बताने की मांग की। कांग्रेसियों का आरोप है कि राजनीतिक इशारे पर डिप्टी चेयमैन के चुनाव को डिस्टर्ब् करने के लिए यह सब किया गया था मगर प्रयास नाकाम रहा। इसके साथ ही चेयरमैन के पति राजेश चपलोत को भी इसी तरह ले जाया गया जिनकी अगले दिन हाईकोर्ट से जमानत हुई और उन्हें मतदान करने के भी आदेश दिए गए जिससे विरोधियों की सारी प्लानिंग धरी रह गई। मुकदमे में कई राजनीतिक-सामाजिक पदाधिकारियों के नाम होने का दावा मामले में अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार 18 लोगों के नाम मुख्य रूप से लिखवाए जाने तथा तीन अन्य लोगों का उल्लेख होने की बात कही जा रही है। मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राणावत, पूर्व उपप्रधान उदयलाल डांगी, धूणीमाता सरपंच नरेश मेघवाल, मावली विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणपत डांगी, फतहनगर-सनवाड़ नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल तथा चंगेड़ी-मोरठ मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत सहित संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के नाम होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से मुकदमे में दर्ज सभी नामों की आधिकारिक सूची अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। रौनक गर्ग ने बताया कि यह राजनीतिक से प्रेरित कार्रवाई है। एफआईआर की सूचना उन्हें मीडिया से मिली है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation छाणी में एसपी की जनसुनवाई में बाइकर्स की मनमानी का मुद्दा गरमाया फायरिंग का बदला लेने घर पर चलाई थी गोलियां, पिस्टल सप्लायर तक पहुंची अम्बामाता पुलिस— मुख्य आरोपी मन्नू मेवाती समेत 2 गिरफ्तार