उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी और उसे अवैध पिस्टल उपलब्ध कराने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माईल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अरबाज और आरिफ उसके घर पहुंचे थे और परिवार के लोगों को पिस्टल दिखाकर डराया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने दोनों के घर पर फायरिंग की।पूछताछ में मन्नू ने यह भी बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल उसने निंबाहेड़ा निवासी सलमान उर्फ बल्ली से खरीदी थी। पुलिस अब हथियार की सप्लाई की कड़ी को लेकर आगे जांच कर रही है। 27 मामलों में चालान हो चुकापुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद इस्माईल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय में चालान पेश हो चुके हैं। पुलिस आरोपी से हथियार और फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इस्माईल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती, पिता मोहम्मद जमील, उम्र 27 वर्ष, निवासी धोलीमगरी, गांधीनगर, थाना अम्बामाता, उदयपुर है। तीन साल पुरानी हथियार खरीद की कड़ी से सप्लायर तक पहुंची पुलिसअम्बामाता पुलिस ने इससे पहले 8 सितंबर को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहजाद अहमद उर्फ चीनी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में शहजाद ने बताया कि उसने करीब तीन साल पहले ये हथियार अज्जु उर्फ अजरूद्दीन से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने हथियार सप्लायर की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर अज्जु उर्फ अजरूद्दीन को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अज्जु और शहजाद ने मिलकर मध्यप्रदेश के जावरा निवासी तौसिफ खान से दो पिस्टल और चार कारतूस खरीदे थे। इनमें से एक पिस्टल और दो कारतूस खांजीपीर निवासी शहाबाज खान को देने की बात सामने आई है, जबकि एक पिस्टल और दो कारतूस शहजाद के पास रखे गए थे, जिन्हें पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस मामले में शेष आरोपी शहाबाज खान निवासी खांजीपीर की तलाश कर रही है। साथ ही हथियारों की खरीद-फरोख्त की पूरी कड़ी को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अज्जु उर्फ अजरूद्दीन, पिता यासीन खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी 80 फीट, थाना अम्बामाता, उदयपुर है।कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह शेखावत और टीम ने की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहनगर नगरपालिका में हंगामे के 2 दिन बाद कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला, जिनके खिलाफ एफआईआर उनको बताया तक नहीं!!! उदयपुर आने-जाने वाली चार ट्रेनें 25 सितंबर को रहेंगी आंशिक रद्द, तकनीकी कार्य के चलते बदलेगा संचालन